कोरबा / कोरबा जिला से बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमे पति–पत्नी के आपस के झगड़े में ढाई माह के दूधमुंहे मासूम को जान चली गई,पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पिता को लिया हिरासत में, दरअसल चरित्र शंका को लेकर पति– पत्नी के बीच जोरदार विवाद हो रहा था,

इस बीच आवेश में आकर पति ने पत्नी के उपर डंडे से वार किया,जो मां की गोद में खेल रहे मासूम को जा लगी, डंडे की चोट से गंभीर रूप से घायल हुई मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई,जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई,सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाई करते हुए आरोपी पिता की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद का उसकी पत्नी के साथ चरित्र शंका को लेकर आये दिन विवाद होता रहता था, इसी कड़ी में आज विवाद इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में धुत द्वारिका ने अपनी पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया,
महिला तो बच गई और डंडा सीधे मां के गोद में खेल रहे दूधमुंहे मासूम को जा लगा ,जिससे बच्चा बुरी तरह घायल हो गया,जिसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई ,सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता द्वारिका प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कार्यवाई जारी है,,




