कोरबा /कोरबा शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब घर के सामने खड़े वाहन को भी अपना शिकार बनाने से नहीं चुक रहें हैं, दरअसल कोरबा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात दो नकाबपोश युवकों ने घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो को निशाना बनाया और जैक लगाकर उसका एक पहिया खोलकर ले गए,

वही दूसरे पहिए की चोरी करने की कोशिश के दौरान पुलिस की गश्ती वाहन पहुंच गई जिसे देखकर दोनों आरोपी मौके पर जैक छोड़कर फरार हो गए,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में इमली डुग्गू रोड निवासी अविनाश साहू ने अपनी स्कॉर्पियो घर के सामने खड़ी की थी,देर रात दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और सुनसान माहौल का फायदा उठाते हुए वाहन में जैक लगाकर पहिया खोलने लगे,आरोपी एक पहिया निकालकर अपने साथ ले जाने में सफल रहे,
इसके बाद वे दूसरा पहिया खोलने की कोशिश कर रहे थे तभी अचानक जैक गिर गया और वाहन उसके नीचे फंस गया,इसी बीच वहां से पुलिस की गश्ती गाड़ी गुजरती दिखाई दी, जिसे देख दोनों नकाबपोश युवक घबरा गए और दूसरा पहिया खोलने का प्रयास छोड़कर मौके से भाग निकले। उनके पीछे जैक मौके पर ही छूट गया,
गश्त कर रही पुलिस ने तत्काल वाहन मालिक अविनाश साहू को जगाकर घटना की जानकारी दी और सतर्क रहने की हिदायत दी, शहर के मुख्य मार्ग पर घर के सामने खड़े वाहन से पहिया चोरी होने की इस घटना ने वाहन मालिकों की चिंता बढ़ा दी है,वही ये घटना पुलिस कार्य-प्रणाली पर भी सवाल उठाती नजर अ रही है .???
अब सवाल यह भी है कि जब चोर सड़क किनारे खड़े वाहनों को बेझिझक निशाना बनाने लगे हैं तो अंदाजा लगा लीजिये की रात में शहर की सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है..?????




