कोरबा /कोरबा जिले में मोबाइल फोन को लेकर घर में हुए विवाद के बाद एक 17 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है, दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्या पुरी बस्ती में रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा सानिया बानो घर के टॉयलेट में फंदे पर लटकी मिली,घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है,पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या पुरी बस्ती निवासी शरीफ कुरैशी की बेटी सानिया बानो (17) नौवीं कक्षा में पढ़ती थी,उसके पिता बकरे का कारोबार करते हैं,बताया जा रहा है कि घटना से पहले घर में मोबाइल फोन को लेकर सानिया और उसके भाई के बीच कहासुनी हुई थी,
दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर उनकी मां ने मोबाइल फोन छिपा दिया,मां का कहना था कि मोबाइल के कारण दोनों भाई-बहन आपस में झगड़ते रहते हैं, इसलिए अब किसी को मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए नहीं दिया जाएगा, मां के मोबाइल छिपाने से सानिया नाराज हो गई और घर के टॉयलेट में चली गई,
शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह कुछ देर बाद बाहर आ जाएगी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने टॉयलेट का दरवाजा खटखटाया और उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, इसके बाद परिवार के लोगों को चिंता हुई,
जब काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोडा गया और अंदर का दृश्य देखकर परिजन घबरा गए,सानिया टॉयलेट में फंदे पर लटकी हुई मिली,परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले जाने की तैयारी की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई,
घटना की जानकारी मिलने पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की,इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है,मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी,
इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, बेटी को खोने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है, मोहल्ले के लोगों के बताये अनुसार सानिया शांत स्वभाव की थी और पढ़ाई में भी ठीक थी, घर में मोबाइल फोन को लेकर हुआ सामान्य विवाद का इतना दुखद परिणाम हो जाएगा इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी,फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, अभी यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि घटना के पीछे मोबाइल विवाद के अलावा कोई अन्य वजह तो नहीं थी…???????




