कोरबा /कोरबा शहर के मुड़ापार हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाके में ले जाकर जुलूस निकाला, इस दौरान आरोपी नारा लगाते नजर आए — अपराध करना पाप है, कानून हमारा बाप है, आरोपियों के सिर के कुछ हिस्से मुंडे हुए भी दिखाई दिए,मामले में गिरफ्तार विजय चौहान, सिक्कू चौहान और बिट्टू चौहान को मानिकपुर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें माननीय न्यालय ने जेल भेज दिया,

दरअसल दशहरा उत्सव के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है,आपको बता दें कि रावण दहन के बाद मुड़ापार दशहरा मैदान में डीजे पर नाचने को लेकर राहुल कुमार उर्फ गोल्डन का बिट्टू चौहान से विवाद हुआ था,आरोप है कि इसी दौरान राहुल ने बिट्टू को थप्पड़ मार दिया,इसके बाद विजय चौहान के पहुंचने पर उसके साथ भी मारपीट हुई,
विवाद बढ़ने के बाद राहुल को मैदान से दूर ले जाया गया जहां फिर मारपीट हुई, इसी दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने से राहुल कुमार की मौत हो गई,घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, मामले में पुलिस ने मुड़ापार निवासी विजय चौहान, सिक्कू चौहान और बिट्टू चौहान को गिरफ्तार किया, मृतक राहुल कुमार उर्फ गोल्डन के पिता का नाम शेषनाथ है जो रेलवे में कर्मचारी हैं, राहुल अपने पिता के साथ कोरबा की रेलवे कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर 63/03 में रहता था,युवक की हत्या से परिवार में शोक का माहौल है,
शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने नाकेबंदी कर उन्हें पकड़ लिया, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी होने की जानकारी पहले सामने आई थी,गिरफ्तार आरोपियों में से एक के पास से धारदार हथियार बरामद होने की जानकारी भी सामने आई थी,पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है,




