कोरबा / कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लोखाड़ा में एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है,महिला का खून से लथपथ शव उसके घर से करीब 300 मीटर दूर मिला,शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के सिर पर पत्थर से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई,

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, मृतका की पहचान ग्राम लैंगा निवासी सुखमनिया एक्का के रूप में हुई है,बताया जा रहा है कि उसका पति काम के सिलसिले में राजस्थान गया हुआ है और महिला घर पर अकेली थी, इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने उस पर हमला कर दिया और हत्या के बाद शव को घर से कुछ दूरी पर छोड़ दिया,
ग्रामीणों की नजर जब महिला के शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पसान पुलिस को सूचना दी,सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर मौके का बारीकी से निरीक्षण करते हुए हत्या में इस्तेमाल किए गए रक्तरंजित पत्थर को बरामद कर जब्त किया है,
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र में भी जांच शुरू कर दी है,पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सुखमनिया एक्का का पति फिलहाल राजस्थान में काम करने गया हुआ है,
महिला घर पर अकेली थी, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आरोपी महिला तक कैसे पहुंचा और हत्या के बाद शव को घर से करीब 300 मीटर दूर क्यों ले जाया गया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि ग्राम लोखाड़ा में महिला की हत्या की सूचना मिली थी,
प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर पत्थर से वार किए जाने की बात सामने आई है,घटनास्थल से रक्तरंजित पत्थर बरामद किया गया है, पुलिस ने मृतका की पहचान के बाद पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चोटों और मौत की परिस्थितियों को लेकर अतिरिक्त जानकारी मिलने की उम्मीद है,
फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों और महिला के परिचितों से पूछताछ कर रही है, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, पुलिस का कहना है कि हत्या के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही कातिल सलाखों के पीछे होगा….




