जांजगीर-चांपा/ जांजगीर-चांपा जिले में बाराद्वार के ग्राम झालरौंदा में पूर्व पदस्थ पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार पर करीब 400 एकड़ जमीन दूसरे लोगों के नाम दर्ज कर धान बेचने, बोनस राशि का गबन करने और बैंकों से ऋण लेने का आरोप लगाया गया है, ग्राम झालरौंदा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश कुमार चंद्रा ने कलेक्टर को शिकायत सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने धान खरीदी एवं बोनस और संदिग्ध किसानों की राशि पर रोक लगाने की मांग की है,

शिकायत के अनुसार विशेश्वर सिंह सिदार के कार्यकाल में शासकीय, निजी एवं अन्य प्रकार की जमीन फर्जी किसानों के नाम दर्ज कर करीब दो करोड़ रुपए से अधिक की राशि का गबन किए जाने का आरोप है, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जमीन के बदले खुले आम लेन-देन कर करीब 400 एकड़ जमीन फर्जी नामों पर दर्ज की गई,
इसके जरिए धान बेचकर बोनस राशि लेने और बैंकों से ऋण लेने की आशंका जताई गई है, शिकायतकर्ता ने बताया कि इस संबंध में 14 मई 2025 को भी तत्कालीन कलेक्टर के समक्ष शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप है, शिकायत में यह भी उल्लेख है कि पटवारी के प्रमोशन के बाद आरआई का प्रभार दिए जाने तथा मामले में कार्रवाई नहीं होने से कथित गड़बड़ी जारी रही.
शिकायत में गांव के बाहर के करीब 25 से 30 लोगों के नाम पर लगभग 100 एकड़ जमीन दर्ज किए जाने का भी आरोप लगाया गया मामले की जांच किसी आईएएस अधिकारी अथवा उच्चस्तरीय जांच दल से कराने, संदिग्ध किसानों की धान खरीदी रोकने, शासन से मिलने वाली बोनस राशि पर रोक लगाने तथा पूर्व में गलत तरीके से ली गई बोनस राशि की वसूली करने की मांग की है.
जमीन दलालो के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई गई है. ग्रामीणों ने मांग की है कि पिछले 10 वर्षों के राजस्व रिकॉर्ड, खसरा, बी-1 और ऑनलाइन प्रविष्टियों का मिलान कराया जाए एवं दोषियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है.




