जांजगीर चांपा/ सोशल मीडिया के जरिए युवक से दोस्ती कर हनी ट्रैप में फंसाने और मिलने के बहाने बुलाकर साथियों के साथ चाकू की नोक पर मारपीट और लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश जांजगीर पुलिस ने किया है. मामले में युवती सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 30,000/- नकद, मोबाइल फोन और 2 बाइक जब्त की है.

सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार और खतरनाक अंत—
रायगढ़ जिले के रहने वाले मनीष वर्मा ने रायगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के माध्यम से उसकी दोस्ती रायगढ़ की ही रहने वाली एक युवती से हुआ, उनके बीच बातचीत होती थी. इसी दौरान युवती ने मनीष को चांपा मिलने के लिए बुलाया.
4 नवंबर को मनीष कार में अपने एक दोस्त के साथ युवती से मिलने पहुंचा. युवती के कहने पर वह अपने दोस्त को ढाबा के पास छोड़ कर फिर लड़की से मिलने पास के मैदान पहुंचा. इस दौरान वहां मौजूद युवती के साथियों ने उसके साथ बेदम शुरू कर दी और उसका कैश और सोने की अंगूठी लूटकर फोन-पे के मध्यम से 60 हजार मगवाया और फरार हो गए.
त्वरित पुलिस कार्रवाई, महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार-प्रार्थी की शिकायत को रायगढ़ पुलिस ने शून्य में कायम कर जांजगीर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट सौपी, जिस पर थाना कोतवाली जांजगीर में अपराध क्रमांक 917/2026, धारा 115(2), 308 (2), 111(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की,मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल महिला के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,
गिरफ्तार आरोपी—
- अमित राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 12, जांजगीर
- रवि झलरिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी हसदेव विहार कॉलोनी, जांजगीर
- किशन कर्ष, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम महुदा, थाना चांपा, हाल खडफड़ी पारा वार्ड क्रमांक 21, जांजगीर
- कुनाल पाण्डेय, उम्र 20 वर्ष, निवासी लिंक रोड शंकर विहार कॉलोनी, जांजगीर, हाल भोजपुर मिशन हॉस्पिटल, थाना चांपा
- मुकेश कश्यप उर्फ छोटू, उम्र 19 वर्ष, निवासी जोबी (जर्वे च), थाना जांजगीर
- एक युवती, रायगढ़ निवासी




