Skip to content

STFजवान ललितेश को प्रेमिका से आशिकी पड़ी भारी,दिलरुबा ने पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट, बेटी की हालत नाजुक…

दुर्ग/दुर्ग-भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,यहाँ बीते शनिवार की सुबह एक महिला ने घर में घुसकर धारदार हथियार से परिवार के तीन लोगों पर हमला कर दिया,इस हमले में मां और बेटे की मौत हो गई जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है। फ़िलहाल घायल बेटी का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, पुलिस ने हमला करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है,एसटीएफ जवान ललितेश यादव के परिवार पर यह हमला हुआ,ललितेश यादव वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं और घटना के समय वह रेलवे स्टेशन गए हुए थे।

हमला करने वाली महिला ललितेश की प्रेमिका सरोजनी भारद्वाज बताई जा रही है जो सरोजनी दुर्ग में ही रहती थी,ललितेश के घर से बाहर जाते ही उसने उसकी पत्नी और बच्चों पर कई बार वार किए, एसटीएफ जवान ललितेश और आरोपी महिला की जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।

दोनों ने शादी भी कर ली थी आरक्षक ने ही महिला को दुर्ग में घर लेकर रखवाया था,जहाँ बीते शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को आरक्षक ने पूर्व प्रेमिका को समझाकर वापस घर भेजा था,लेकिन शनिवार 25 अप्रैल 2026 की सुबह वह फिर घर पहुंच गई और घटना को अंजाम दे दिया, आरोपी महिला मूलतः जांजगीर की रहने वाली है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी।