Skip to content

नाबालिग युवक ने खेलने के बहाने घर बुलाकर दो नाबालिग मासूमों के साथ किया अनाचार,आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…

दुर्ग /दुर्ग जिले में भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है,यहाँ पड़ोसी नाबालिग लड़के ने दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम,

मामले में छावनी पुलिस ने बताया कि, 7 और 9 साल की दो नाबालिग मासूमों के साथ अनाचार करने वाले 14 वर्षीय बालक ने अपने घर बुलाकर अनाचार किया है, दोनों आपस में सगी बहनें हैं, बालक मासूमों को खेलने के बहाने अपने घर में बुलाया करता था, जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया,

परिजनों को इसका पता तब हुआ जब छोटी वाली बच्ची ने रोते हुए पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की, जिसे सुनकर परिजनों पैरों तले जमी खिसक गई, उन्होंने तत्काल मासूम बहनों को लेकर परिजनों सीधे छावनी पुलिस थाना पहुंचे और मामला दर्ज करवाकर आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं,फिलहाल बालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है,

परिजनों के मुताबिक घटना बीती देर शाम की है, छोटी बहन रोते हुए घर पहुंची और पेट दर्द की शिकायत करने लगी,उसकी हालत देखकर संदेह हुआ क्योंकि वह दर्द से काफी तड़प रही थी, इसके बाद जब दोनों बच्चियों से जब पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ किया, तब चौकाने वाली जानकारी पुलिस को मिली।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की,परिजनों के मुताबिक बालक पड़ोसी होने के कारण दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर खासा आना-जाना था।

भरोसे के कारण बच्चे भी अक्सर एक-दूसरे के घर खेलने चले जाते थे,पीड़ित परिवार ने दोषी के मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग की है,अपराधियों के मन में कानून का डर होना चाहिए,दोषी को सख्त सजा दी जाए,,,,