यूपी /उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में NEET प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करने वाले 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक भी छात्र नहीं बल्कि फल विक्रेता,होटल सफाईकर्मी और हिस्ट्रीशीटर निकले,
दरअसल यूपी के प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थर गिरिजाघर पर नीट पेपर लीक के विरोध में 25 जुलाई को आयोजित प्रदर्शन में निजी कारों में तोड़फोड़ करने के आरोपी 10 युवकों को पुलिस ने बीते सोमवार को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर इन 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त मनीष शांडिल्य ने बताया कि 25 जुलाई को पत्थर गिरिजाघर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान निजी वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले लोगों की सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के जरिए पहचान कर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है,
उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की घटना को लेकर थाना सिविल लाइंस में अब तक 3 मामले दर्ज किए गए हैं,उन्होंने बताया कि अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा,
शांडिल्य ने कहा कि पकड़े गए व्यक्तियों की पृष्ठभूमि की जांच करने पर पाया गया कि इनमें से एक भी व्यक्ति छात्र नहीं है और इनमें से कोई फल बेचता है, तो कोई होटल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत है, इनमें से एक व्यक्ति के खिलाफ नैनी थाने में पहले से कई मामले दर्ज हैं,
उन्होंने बताया कि विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान की जानकारी मिलने पर ये आरोपी पत्थर गिरिजाघर के पास पहुंचे थे,कानून-व्यवस्था खराब करने के मकसद से पत्थर गिरिजाघर आए इन लोगों को उन मुद्दों की भी जानकारी नहीं थी, जिनको लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था,




