Skip to content

बड़ी खबर:-सीजेपी के प्रदर्शन के चलते व्यापारियों को करीब 2,000 करोड़ का व्यापारिक नुकसान….

नई दिल्ली / दिल्ली के प्रमुख बाजारों सदर बाजार, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, कनॉट प्लेस, करोल बाग, लाजपत राय मार्केट, भागीरथ प्लेस जैसे बड़े बाजारों को आज शनिवार के दिन बंद करना पड़ा,अनुमान है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ घोषित किए गए सीजेपी के प्रदर्शन के चलते व्यापारियों को करीब 2,000 करोड़ का व्यापारिक नुकसान झेलना पड़ा है,

कड़ी पुलिस सुरक्षा और प्रदर्शन के चलते राजधानी के अन्य बाजारों में भी कामकाज नहीं के बराबर हुआ,दिल्ली के बाहर से रोजाना तीन-चार लाख लोग खरीदारी के लिए आते हैं जो आज वे लोग दिल्ली नहीं आ सके,सुरक्षा और जाम के डर से दिल्ली के लोग भी आज खरीदारी के लिए नहीं निकले,ज्यादातर प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद हैं जिससे आवाजाही ठप है,आज पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ नहीं होगी होटल, रेस्त्रां, सिनेमा हाॅल, ब्यूटी पार्लर, सैलून में बुकिंग कैंसिल हुई हैं,

इस बीच खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दिल्ली विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में कहा है कि उन्होंने खुद बाजार बंद रखने का फैसला किया, उन्होंने बताया कि खान मार्केट उन पहले बाजारों में शामिल है जो पास में प्रदर्शनकारियों को रोके जाने पर प्रभावित होते हैं,इससे दुकानों और संपत्ति को नुकसान पहुंचने का डर रहता है,

मेहरा ने कहा कि खान मार्केट, कनॉट प्लेस और साउथ एक्सटेंशन जैसे बाजारों में दुकानें बंद रहने पर भी किराया और वेतन जैसे ऊंचे खर्च जारी रहते हैं,एक दिन के बंद से प्रति दुकान 1 से 1.5 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है,फल और किराने जैसी जल्दी खराब होने वाली वस्तुएं नुकसान को और बढ़ा देती हैं,उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने तरीके पर पुनर्विचार करें और व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों से दूर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें….