Skip to content

बीजेपी ने गुजरात में छत्तीसगढ़ के पूर्व एमपी और विधायक गोमती साय को सह प्रभारी किया नियुक्त…

अहमदाबाद/बीजेपी ने अपने मजबूत किले की कमान हाईकमान के विश्वस्त तरुण चुग को सौंपी थी, पार्टी ने भूपेंद्र यादव को हटाकर उन्हें राज्य का प्रभारी नियुक्त किया था अब बीजेपी ने दो सह प्रभारियों की नियुक्ति की है, इसमें दिल्ली के विधायक अजय महावर और छत्तीसगढ़ की विधायक गोमती साय शामिल हैं,

आपको बता दें कि गुजरात में अगले महीने गांधीनगर निगम चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे, यहां पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधायक है, ऐसे में इस नगर निगम के नतीजे काफी अहम माने जा रहे हैं,2021 में बीजेपी ने 44 में 41 सीटें जीतकर चौंका दिया था,गोमती साय को बीजेपी ने गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है।

वे छत्तीगढ़ की अनूसचित जनजाति के लिए रिजर्व पत्थलगांव विधानसभा से विधाायक हैं, वह पूर्व में रायगढ़ लोकसभा सीट से सदस्य भी रह चुकी हैं, वह 17वीं लोकसभा (2019–2024) में रायगढ़ (ST) निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई थीं, 22 जून 1978 को जन्मीं गोमती साय जशपुर जिले की मुंडाडीह गांव की रहने वाली हैं,

गुजरात में बीजेपी बेहद मजबूत है, बीजेपी तीन दशक से सत्ता में है, दोनों नेताओं की नियुक्ति ऐसे वक्त पर हुई है, जब राज्य में गांधीनगर नगर निगम के चुनाव घोषित होने के बाद अब उसकी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, गुजरात में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे, अभी चुनावों में 14 महीने का वक्त है,

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 13 सितंबर को ही पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है, राज्य सरकार में भूपेंद्र पटेल और हर्ष संघवी के हाथों में कमान है तो संगठन की बागडोर जगदीश विश्वकर्मा और रत्नाकर के पास है, रत्नाकर लंबे वक्त से गुजरात बीजेपी के संगठन मंत्री हैं,