Skip to content

दुष्कर्म के आरोप में 60 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार,अरबी भाषा सीखने जाती थी माशूम…

हरियाणा /हरियाणा के गुरुग्राम में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है,यहाँ पुलिस ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 60 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बताया कि पीड़िता उस शख्स से अरबी भाषा सीखने जाती थी,परिवार की शिकायत पर POCSO एक्ट में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला यह परिवार गुरुग्राम में रहता है,प्रार्थी ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पड़ोस में रहने वाले आरोपी के पास अरबी सीखने जाती थी,वहीं शख्स ने पढ़ाई के दौरान उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया है,

घटना के बाद रोती-बिलखती बच्ची जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को सारी बात बताई,इसके बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई, फैमिली की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया,

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है ,जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं, वहीं चाइल्ड वेलफेयर कमिटी फिलहाल बच्ची की काउंसलिंग कर रही है.