Skip to content

चक्रवात ‘अर्नब’ ने मचाया तांडव-ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश से जनजीवन ठप, कई जिलों में स्कूल बंद, पुल-सड़कें डूबीं….

नई दिल्ली /चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ आखिरकार ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर टकरा गया है, यहाँ कल देर रात करीब 11 से 1 बजे के बीच हुए इस लैंडफॉल के बाद से ही दोनों राज्यों में आफत की बारिश हो रही है, मौसम विभाग (IMD) ने अगले 12 से 24 घंटों के लिए गंभीर अलर्ट जारी करते हुए तटीय इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया है,

इन इलाकों में मूसलाधार बारिश ने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है. मौसम विभाग ने बताया है कि ओडिशा में पिछले 24 घंटे में औसतन 70 मिमी बारिश हुई है. सबसे ज्यादा बारिश कोरापुट के सिमिलिगुडा में हुई, जहां 193.9 मिमी पानी बरसा. ‘अर्नब’ के टकराने के बाद ओडिशा के दक्षिणी हिस्से में हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं,

यहां 10 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. करीब 5 हजार लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट किया गया है, भद्रक में मछुआरों की 10 नाव डूबने की भी खबर है, जबकि तेज हवाओं की वजह से दर्जनों नावें टूट-फूट गईं.सबसे बुरा हाल मलकानगिरी जिले का है. यहां नदियां और नाले उफान पर हैं.

कांकुरुकोंडा, कन्याश्रम, एमवी-90 और एमवी-96 पुलों पर 3 से 4 फीट तक पानी बह रहा है. इसके चलते मलकानगिरी, कालीमेला, मोटू और पोडिया का आपस में संपर्क पूरी तरह टूट गया है. कई पुलों को नुकसान पहुंचा है और जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं. सुरक्षा के चलते एनएच-326 (NH-326) को बंद कर दिया गया है,

जिससे वहां सैकड़ों गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं. ‘अर्नब’ चक्रवता के टकराने का असर ओडिशा के बाद आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा दिख रहा है. श्रीकाकुलम और कलिंगपट्टनम में बारिश ने खूब तबाही मचाई है.इन इलाकों में 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. भारी बारिश के चलते विजयवाड़ा के निचले इलाकों में पानी भर गया है,

इसलिए स्कूलों में लगातार दूसरे दिन छुट्टी घोषित करनी पड़ी. मौसम विभाग ने बताया है कि सिस्टम कलिंगपट्टनम के पास तट को पार करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अगले 12 घंटों तक इसका असर ऐसे ही बना रहेगा…