लखनऊ/ राजधानी लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर बुधवार से चल रही आयकर विभाग की छापेमारी गुरुवार को समाप्त हो गई,सूत्रों के मुताबिक, उनके आवास से करीब 10 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है,हालांकि उनके कार्यालय और अन्य ठिकानों पर कार्रवाई अभी जारी है,गोमतीनगर के विपुलखंड स्थित आवास पर जांच पूरी कर ली गई है।
बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ, बलिया, सोनभद्र, कौशांबी, मिर्जापुर और प्रयागराज समेत 30 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापे मारे गए,50 से ज्यादा अधिकारियों की टीमें सुबह 11 बजे से देर रात तक जांच में जुटी रहीं,खबर लिखे जाने तक तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी की गिनती हो चुकी थी जो बाद में बढ़कर करीब 10 करोड़ बताई जा रही है।

दरअसल बलिया में सुबह 50 से ज्यादा अफसर कई गाड़ियों से बाराती बनकर विधायक के आवास पहुंचे,इसके बाद अफसर फाइलें, इलेक्ट्रानिक डिवाइस और रिकार्ड शाम तक खंगालते रहे,बताते हैं कि अगस्त 2025 में आई कैग की रिपोर्ट में राजफाश हुआ था कि उनकी कंपनी ने 33,604 घनमीटर गिट्टी का अवैध खनन किया,माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई हो रही है, हालांकि विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सोनभद्र में विधायक के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर भी आयकर विभाग ने दबिश दी साथ ही क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह समेत पांच अन्य खनन व्यवसायियों के घरों और कार्यालयों पर भी एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है,सूत्रों के मुताबिक टीम बैंक खातों, लेन-देन के रिकार्ड, जीएसटी से जुड़े दस्तावेजों और अन्य वित्तीय कागजातों की गहन पड़ताल कर रही है।
आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक (जांच) प्रांजल सिंह के निर्देशन में टीम में शामिल लगभग 200 अधिकारियों ने एक साथ सुबह 11 बजे यह छापेमारी शुरू की है,अभी जांच की कार्रवाई चल रही है वाराणसी और लखनऊ में भी विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की गई।
लखनऊ में तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारियों और पुलिस फोर्स के साथ इनकम टैक्स की टीमों ने गोमती नगर में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर छापा मारा है,आवास और कार्यालय पर इनकम टैक्स विभाग की बड़ी छापेमारी में 50 से अधिक अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी हैं।
आयकर विभाग ने यह छापेमारी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास के साथ-साथ बलिया समेत अन्य स्थानों पर भी की है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब सात बजे तीन गाड़ियों से आयकर टीम उनके घर पहुंची और दस्तावेजों व रिकार्ड की जांच शुरू कर दी। इस दौरान घर में आने-जाने पर रोक लगा दी गई। टीम ने कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में भी लिए हैं।
उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से 2022 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे,वह गंभीर रूप से कैंसर से पीड़ित हैं और लखनऊ स्थित आवास पर रहकर इलाज करा रहे हैं,पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है,पिछले वर्ष विजिलेंस विभाग ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में जांच शुरू की थी,हालांकि आयकर विभाग की इस ताजा कार्रवाई का उस जांच से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग के अफसर बुधवार सुबह कई गाड़ियों से पहुंचे,बलिया पुलिस भी साथ है टीम ने विधायक के आवास को घेर लिया है,आने-जाने पर रोक लगा दी है अफसर फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बसपा विधायक के बलिया स्थित प्लांट के अंदर भी ईडी व पुलिस पहुंची हैं, हालांकि बाहर से गेट बंद कर दिया गया है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।




