Skip to content

हाथी खदेड़ने पहुंचे ग्रामीणों पर हाथी ने अचानक पलट कर किया हमला-देखें vidio

कोरबा / कोरबा जिले में हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ने पहुंचे ग्रामीणों पर एक हाथी ने अचानक पलट कर हमला कर दिया,हाथी ने ग्रामीणों के ट्रैक्टर को सूंड से मार मार कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, हाथी को अपनी ओर आते देख ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए, जिससे उनकी जान बच गई, घटना कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा गांव की बताई जा रही है,

दरअसल सोमवार की सुबह हाथियों के गाव के पास आ जाने पर ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर जंगल पहुंचे और ट्रैक्टर की इंजन से जोर की आवाज निकाल कर हाथियों को जंगल की ओर भगाने लगे थे,इसी दौरान झाड़ियों से अचानक एक हाथी बाहर निकला और ट्रैक्टर की ओर दौड़ पड़ा और कुछ ही देर में ट्रैक्टर को किसी खिलौने की तरह से तोड़ दिया, वही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है-देखें विडिओ

जानकारी के अनुसार जिले में 11 हाथियों का झुंड धरमजयगढ़ की सीमा पार कर जिल्गा के जंगल में पहुंचा था, हाथियों के आबादी वाले इलाके में आने और धान की फसल को नुकसान पहुंचाने की आशंका के चलते ग्रामीण उन्हें वापस जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रहे थे,

इसी बीच सोमवार सुबह जिल्गा के कुछ ग्रामीण सुखनंदन सिंह राठिया के ट्रैक्टर में सवार होकर जंगल पहुंचे थे और वे ट्रैक्टर की आवाज से हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहे थे,इसी दौरान झाड़ियों से एक हाथी अचानक निकला और ट्रैक्टर की तरफ दौड़ने लगा,

हाथी को तेजी से अपनी ओर आता देख ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में भाग गए, इसके बाद हाथी ने सूंड से ट्रैक्टर को उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचल दिया जिससे नया ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,

घटना के बाद ग्रामीण गांव पहुंचे और ट्रैक्टर मालिक को इसकी जानकारी दी,बाद में वे दूसरे किसान का ट्रैक्टर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को खींचकर गांव लाए, इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने देर शाम टीम को जिल्गा के जंगल में भेजा, अधिकारियों के मुताबिक, जिल्गा के अलावा कुदमुरा के जंगल में भी एक हाथी घूम रहा है,वहीं करतला वन परिक्षेत्र में छह हाथियों का झुंड मौजूद है,

वन विभाग की टीमें हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। ग्रामीणों को मुनादी के जरिए जंगल की ओर नहीं जाने और हाथियों को खुद भगाने की कोशिश नहीं करने की हिदायत दी गई है, विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है,