Skip to content

6 दिसंबर से 10 दिन तक चलेगी चौथी रेल लाइन को जोड़ने का काम, कई ट्रेनें रद्द तो कई चलेंगी देरी से….

बिलासपुर /दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर रेल मंडल में चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने और चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग के काम के कारण 6 से 18 दिसंबर 2026 तक कुल 27 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, इस दौरान 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 6 ट्रेनें बीच में समाप्त/शुरू होंगी और 11 ट्रेनें देरी से चलेंगी,

प्रमुख बदलाव रायगढ़ और आसपास के यात्रियों के लिए-

  • मेमू रद्द:– 6 से 17 दिसंबर तक 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू और 7 से 18 दिसंबर तक 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
  • गोंडवाना एक्सप्रेस:– 10 और 12 दिसंबर को 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी, जबकि 12 और 14 दिसंबर को 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से ही रवाना होगी (रायगढ़-बिलासपुर के बीच परिचालन नहीं होगा)।
  • देरी से चलने वाली ट्रेनें:– 10 से 12 दिसंबर के बीच योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 9 घंटे और पुरी से चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस 7 घंटे तक देरी से चल सकती हैं, इसके अलावा आजाद हिंद एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा और जनशताब्दी एक्सप्रेस भी कुछ घंटे देरी से चलेंगी।

आपको बता दें कि बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन का काम अंतिम चरण में है, इस पूरे रेल प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 206 किलोमीटर है,रेलवे चांपा स्टेशन पर कनेक्टिविटी और सिग्नलिंग को तेजी से पूरा कर रहा है,

अधिकारियों के मुताबिक इस नए ट्रैक के शुरू होने से बड़ा फायदा होगा, इस व्यस्त रूट पर ट्रेनों की आवाजाही के लिए अतिरिक्त ट्रैक मिल जाएगा, इससे यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों का भारी दबाव कम होगा,साथ ही भविष्य में इस रूट पर नई ट्रेनें चलाना भी आसान होगा,