Skip to content

शादी की बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुआ विवाद, आग से झुलसे प्रेमी की उपचार के दौरान मौत,प्रेमिका पहुँची सलाखों के पीछे….

बिलासपुर/युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में कोनी पुलिस ने 21 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने आरोपी युवती को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,आरोपी की पहचान आकांक्षा सिदार निवासी भटगांव, जिला सूरजपुर के रूप में हुई है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विकास गुप्ता और आरोपी युवती के बीच प्रेम संबंध थे, घटना दिन 27 जनवरी 2026 को दोनों बिलासपुर के कोनी स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे,इसी दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, विवाद के बाद युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली,

गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 1 फरवरी 2026 को रायपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई,घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की, मर्ग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि युवक को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था तथा उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने के साक्ष्य मिले,

इसके बाद थाना कोनी में अपराध क्रमांक 638/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई, मामले में मर्ग जांच के दौरान जुटाए गए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए कोनी पुलिस ने 21 नवंबर 2026 को आरोपी युवती आकांक्षा सिदार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है,और अब आगे की कार्यवाई जारी है…