बिलासपुर / बिलासपुर जिले में एक नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहाँ आरोपी युवक ने पहले छात्रा से दोस्ती की और फिर उसे अपने साथ भगाकर ले गया, इस दौरान उसने नाबालिग के साथ लगातार शाररिक शोषण किया है, पुलिस ने तीन दिनों की तलाश के बाद छात्रा को कोटा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है,वहीं आरोपी युवक मुकेश कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया गया है,

दरअसल ये पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है, यहाँ चकरभाठा थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय कक्षा दसवीं में पढ़ाई करनेवाली छात्रा अचानक घर से लापता हो गई थी,काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला, इसके बाद परेशान मां ने चकरभाठा थाने पहुंचकर बेटी के लापता होने की सूचना दी,पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाबालिग की तलाश शुरू की,
नाबालिग के लापता होने के बाद पुलिस लगातार तीन दिनों तक उसकी खोजबीन करती रही,इस दौरान गांव और आसपास के इलाकों में पूछताछ की गई,स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि कोटा क्षेत्र के एक युवक का गांव में रिश्तेदारी के चलते आना-जाना था,ग्रामीणों ने युवक को पहले भी नाबालिग छात्रा के साथ देखा था, इसके बाद पुलिस ने युवक के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की,
पुलिस की जांच में सामने आया कि कोटा क्षेत्र के भावाकांपा गांव का रहने वाला मुकेश कुर्रे छात्रा के संपर्क में था,आरोप है कि युवक ने पहले नाबालिग से दोस्ती की और फिर उसे अपने साथ लेकर चला गया,पुलिस ने मिले सुराग के आधार पर आरोपी युवक की तलाश तेज कर दी, आरोपी के घर से बरामद हुई नाबालिग पुलिस की टीम जब मुकेश कुर्रे की तलाश में उसके गांव पहुंची तब जानकारी मिली कि उसने नाबालिग छात्रा को अपने घर में छिपाकर रखा है,
इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली जहां छात्रा मिल गई,पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर उससे पूछताछ की,पूछताछ के दौरान छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई,इसके बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश कुर्रे के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया,और अब आगे की कार्यवाई जारी है…




