बालाघाट/मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में मंडई मेले के दौरान चाऊमीन खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है, जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिर्री में 21 नवंबर को आयोजित मंडई में चाऊमीन खाने से 118 बच्चे फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार हो गए,

बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 45 बच्चों को जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर किया गया, इसके अलावा 12 वयस्कों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हिर्री में 21 नवंबर को मंडई का आयोजन किया गया था,इसी दौरान चाऊमीन खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने लगी, देखते ही देखते बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई,स्थिति को देखते हुए बीमार बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर ले जाया गया,
स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने बच्चों की जांच कर उपचार शुरू किया,घटना में कुल 118 बच्चों के बीमार होने की जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रभावित बच्चों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 45 बच्चों को जिला चिकित्सालय बालाघाट भेजा गया,
इन बच्चों को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है,इसके अलावा 12 वयस्कों को भी जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है, कलेक्टर आदित्य सिंह पहुंचे जिला अस्पताल घटना की जानकारी मिलने पर बालाघाट कलेक्टर आदित्य सिंह 22 नवंबर की सुबह जिला चिकित्सालय पहुंचे,
उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों और अन्य मरीजों का हालचाल जाना, कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत कर उनकी तबीयत के संबंध में जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी मरीजों को समुचित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए,उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की,
घटना को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने बताया कि जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में भर्ती सभी 45 बच्चों की स्थिति सामान्य है। इसके साथ ही मेडिकल वार्ड में भर्ती 12 वयस्कों की हालत भी सामान्य बनी हुई है, सीएमएचओ के अनुसार, सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है,
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं,प्राथमिक उपचार के बाद अन्य बच्चों को मिली छुट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में भर्ती कराए गए बच्चों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया,उपचार के बाद जिन बच्चों की तबीयत ठीक हो गई, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई,
जिला चिकित्सालय बालाघाट में भर्ती 45 बच्चों की स्थिति भी सामान्य बनी हुई है,चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं,घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर रहा ध्यान ग्राम हिर्री में आयोजित मंडई के दौरान सामने आई इस घटना के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान प्रभावित बच्चों के उपचार पर केंद्रित रहा,
कलेक्टर आदित्य सिंह ने स्वयं जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,फिलहाल राहत की बात यह है कि जिला चिकित्सालय में भर्ती सभी 45 बच्चों और 12 वयस्कों की हालत सामान्य बताई गई है,स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी मरीज खतरे से बाहर हैं,




