Skip to content

 टिक्की चाट खिलाने का लालच देकर कमरे पर ले गया माशूम को और कर डाली ये शर्मनाक करतूत….

ग्वालियर / मध्यप्रदेश में ग्वालियर शहर के हजीरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है,यहां आठ साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही फूफा ने यौन उत्पीड़न किया,आरोपी बच्ची को टिक्की चाट खिलाने का लालच देकर अपने कमरे पर ले गया और वहां अकेले में उसके साथ गलत हरकत की,जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारा -पिता और धमकाया,

घटना के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को पूरी आपबीती बताई,जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुचे और घटना की जानकारी दी, पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 4 बजे की है,जब आठ साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान उसका फूफा वहां पहुंचा और बच्ची को टिक्की खिलाने का लालच दिया और उसे अपनी बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया, वहां कमरे पर अकेला पाकर आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत की, बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट करते हुए धमकाया और किसी को नहीं बताने को कहा,

इधर घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई, बच्ची की बात सुनकर परिजन घबरा गए और पिता के घर पहुंचने के बाद परिवार ने डायल-112 पर सूचना दी और पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई,पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और उसकी शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया,

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, वारदात के बाद आरोपी अपने घर से फरार हो गया था,हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है,सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि बालिका की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है,