Skip to content

गुटखा थूकने के चक्कर में बुजुर्ग की गई जान,हादसे के बाद इलाके में शोक का है माहौल….

विदिशा/मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग गुटखा थूकने घर से बाहर निकले और 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में उनकी मौत हो गई, मामला विदिशा जिले के गंजबासौदा का है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग का नाम प्रभु लाल गुप्ता है और वह मूल रूप से छतरपुर के निवासी थे,वह गंजबासौदा में पिछले करीब 10 साल से किराए के मकान में रह रहे थे, वे मिस्त्री की काम करते थे,

घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई,हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है,वहीं घटना को लेकर स्थानीय रहवासियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है,