भोपाल /मध्यप्रदेश में भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित वाजपेयी नगर में 75 वर्षीय कलरी देवी की उनके फ्लैट में बेरहमी से हत्या कर दी गई, बदमाश सोने के गहने और उनका सोने का दांत भी उखाड़कर ले गए, पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं वही पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है,
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके की वाजपेयी नगर मल्टी में बदमाशों ने लूटपाट के लिए 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी,घर में अकेली कलरी देवी को बदमाशों ने पहले बुरी तरह पीटा, फिर उनके शरीर से सोने की नाक की लौंग, कान के झुमके और पैरों की पायल लूट ली,

क्रूरता की हद पार करते हुए आरोपितों ने महिला के मुंह पर इतने मुक्के मारकर उनके नकली दांत तक तोड़ कर दांतों में लगा सोना भी निकाल लिया, विरोध करने पर गला दबाकर उनकी जान ले ली और फरार हो गए,वारदात के बाद वृद्धा का शव बाथरूम के सामने पड़ा मिला,
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या और लूट के मामले की जांच शुरू कर दी है,अज्ञात आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं,पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है, पुलिस के अनुसार, कलरी देवी अपने इकलौते मूक-बधिर बेटे के साथ वाजपेयी नगर मल्टी के फ्लैट में रहती थीं,
उनका बेटा श्यामला हिल्स स्थित एक सरकारी कार्यालय में नौकरी करता है,उनकी चार बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है,घटना के समय बेटा ड्यूटी पर गया हुआ था और घर में कलरी देवी अकेली थीं,
दोपहर करीब दो बजे पड़ोस में रहने वाली वर्षा ने उनसे बातचीत की थी,शाम करीब 4:30 बजे जब वह काम से लौटीं तो फ्लैट का दरवाजा खुला मिला, आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो संदेह होने पर वह भीतर पहुंचीं तो बाथरूम के सामने कलरी देवी अचेत अवस्था में पड़ी थीं,उनके गले पर चोट के निशान थे और खून भी निकला हुआ था,पड़ोसियों और रिश्तेदारों को जानकारी दी गई,
साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, इस हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के शरीर के गहने लूटने के साथ नकली दांत में लगा सोना भी नहीं छोड़ा,
दांत तोड़कर सोना निकालने की घटना से पुलिस इस आशंका की भी जांच कर रही है कि आरोपितों को महिला के गहनों और दांत में सोना होने की पहले से जानकारी थी,घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं,महिला के शरीर पर कई चोटें थीं और गले पर भी खून के निशान पाए गए, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी….




