अंबेडकरनगर/उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दादी रिश्ते में पोते लगने वाले युवक के इश्क में गिरफ्तार होकर पोते के साथ फरार हो गई और मंदिर में जाकर शादी रचा ली,इधर महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है,फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की छानबीन चल रही है,

दरअसल यह पूरा मामला जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया दलित बस्ती का है,जहां चार बच्चों की मां इंद्रावती को अपने रिश्ते के पोता आजाद से प्यार हो गया,युवक महिला के घर के बगल में रहता था,पहले दोनों की मामूली जान पहचान हुई उसके बाद महिला और युवक में बातचीत शुरू हो गई,

धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और बात एक दूसरे के साथ जीने मरने तक पहुंच गई, मौका पाकर महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई और गोविंद साहब मंदिर में जाकर एक-दूसरे से शादी रचा ली, वहीं इस मामले को लेकर महिला के पति चंद्रशेखर ने बताया कि वह रोजी-रोटी के चक्कर में दूसरे शहर में रहता था,
इस दौरान उसकी पत्नी का संबंध घर के बगल में रहने वाले आजाद नाम के युवक के साथ हो गया,पीड़ित चंद्रशेखर ने बताया कि युवक रिश्ते में उसका पोता लगता है,महिला का पति जब घर पहुंचा को दोनों के अफेयर के बारे में पता चला,चंद्रशेखर का आरोप है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मुझे और मेरे बच्चों को जहर देकर मारने की साजिश रची थी,जिसका पता समय रहते मुझे लग गया और हमारी जान बच गई,




