राजनांदगाव /राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहाँ चौथना गांव में मां और बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई,इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है,
दरअसल ये पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है, घर में घुसकर की गई मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर मृतका कमला सोनकर और उनके बेटे पर घर में घुसे आरोपी ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे दोनों की मौत हो गई,वहीं परिवार की बेटी ममता सोनकर भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई,

घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है, बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कमला सोनकर का पति घर से बाहर था,इसी बीच घर में यह वारदात हुई,घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है,
प्रारंभिक जानकारी में इस वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है,बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने का संदेह परिवार के ही एक रिश्तेदार पर है,हालांकि, आरोपी की भूमिका और हत्या के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,
पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, वारदात के पीछे की वजह और घटना की परिस्थितियों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा, फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है,




