Skip to content

विसली वुड रिसॉर्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत,पुलिस कर रही है मामले की जाँच–

राजनांदगांव /राजनांदगांव जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,यहाँ मनगट्टा स्थित विसली वुड रिसॉर्ट में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,बताया जा रहा है कि वहां रात में तीन युवक और दो युवतियां रुकी हुई थीं जो भिलाई के ही निवासी हैं।

इसके अलावा तीन युवक और आए हुए थे जो रायपुर के निवासी है, कुल मिलाकर रिसोर्ट में आठ लोग मौजूद थे,सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि  मृतका मुस्कान बाथरूम में बहुत ही बुरी हालत में पाई गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, इस सनसनीखेज मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है,आपको बता दें कि, रिसोर्ट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं,इसके साथ ही जितने लोग वहां मौजूद थे उन सभी का अलग-अलग बयान भी लिया जा रहा है।

फिलहाल युवती के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, और मामले का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा,यह भी बता दें कि मृतका की पहचान भिलाई निवासी मुस्कान तिवारी (24) के रूप में हुई है।

दरअसल, गुरुवार सुबह मुस्कान तिवारी को गंभीर हालत में मनगट्टा क्षेत्र से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

युवती अपने 7 साथियों के साथ रिसॉर्ट में ठहरी हुई थी, लेकिन घटना के बाद उसके साथ आए लोग मौके पर फरार हो गए, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है,

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मुस्कान अपने कुछ परिचितों के साथ विसली वुड रिसॉर्ट में रुकी हुई थी और देर रात वह बाथरूम गई थी, जहां बाद में वह बेहोशी की हालत में मिली सुबह करीब 8 बजे उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया है कि युवती के साथ रिसॉर्ट पहुंचे अन्य लोग सुबह होने से पहले ही वहां से चले गए थे,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, वही मामले में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है,पुलिस सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है और जल्द ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।