राजनांदगांव/राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौथना में सामने आए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी हेमंत कुमार सोनकर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
दरअसल बीते 9 अक्टूबर को ग्राम चौथना स्थित एक घर में कमला सोनकर और उनके बेटे खुमेन्द्र सोनकर के शव मिला था, वहीं बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई थी, घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्यों और जांच के आधार पर मुख्य आरोपी हेमंत कुमार सोनकर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,

हालांकि, घटना को अंजाम देने के पीछे की वजह और आरोपियों की कथित भूमिका से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी, फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहने की उम्मीद है,घटना के कारणों और अन्य पहलुओं को लेकर अभी अधिकारीयों के बयान आने शेष है…




