Skip to content

सूने मकान से चोरी गई सोने की चेन पड़ोसन से बरामद,पुलिस ने आरोपी महिला गिरफ्तार….

बिलासपुर /बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के विजयापुरम अटल आवास में सूने मकान से सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली महिला को गिरफ्तार किया है,आरोपी की पहचान कामनी बरानी के रूप में हुई है,पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली है,बरामद चेन की कीमत करीब 38 हजार रुपये बताई गई है,

मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब मकान सूना था,आरोपी महिला को घर के सूने रहने की जानकारी थी,इतना ही नहीं उसे मकान की चाबी के बारे में भी पता था,इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने मौका देखकर घर में प्रवेश किया और वहां रखी सोने की चेन चोरी कर ली,

घर में चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना सरकंडा थाना पुलिस को दी गई,शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और चोरी गई सोने की चेन के साथ आरोपी तक पहुंचने के लिए जानकारी जुटाई,जांच के दौरान पुलिस को पड़ोस में रहने वाली कामनी बरानी पर संदेह हुआ,

पुलिस ने उससे पूछताछ की पूछताछ और जांच के बाद उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली गई,पुलिस के बताये अनुसार बरामद चेन की कीमत करीब 38 हजार रुपये है,पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी महिला को मकान की चाबी और उसके सूने रहने की जानकारी थी,

इसी वजह से उसे घर में चोरी करने का मौका मिला, हालांकि चोरी किस दिन और किस समय की गई, इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है,सरकंडा पुलिस ने आरोपी कामनी बरानी को गिरफ्तार कर लिया है,चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है,मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है,,