Skip to content

व्यापार विहार इलाके में अज्ञात अधेड़ की अर्धनग्न हालत में मिला शव,पुलिस मौके पर कर रही मामले की जाचं…

बिलासपुर / बिलासपुर शहर के व्यापार विहार इलाके में एसबीआई बैंक के पास एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई,शव मिलने के बाद घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं,सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की,

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बैंक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर पहुँची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए, स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक को आसपास के इलाके में भीख मांगते और कचरा बीनते हुए देखा जाता था,हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है,

तारबाहर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है, फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है, घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है, हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी,