रायपुर /छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के मद्देनजर राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है,यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद लिया गया है,
मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिजनों से आग्रह किया है कि वे बच्चों को घर पर ही रखें, इसके साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी तरह की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है,

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है,ऐसी परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को किसी प्रकार का जोखिम न उठाना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है,
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चों को घर पर ही रखें। साथ ही सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें,साथ ही मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों एवं सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।




