रायपुर / छत्तीसगढ़ में लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है,यहाँ धमतरी के गंगरेल बांध में पानी की भारी आवक हुई है,जिसके चलते जलस्तर बढ़ने से बांध के 10 गेट खोल दिए गए हैं,वही बालोद जिले में सुरक्षा के लिहाज से सभी स्कूल बंद कर दिए गए है,स्थगित परीक्षाओं के लिए विभाग अलग से आदेश जारी करेगा।

धमतरी जिले में लगातार बारिश हो रही है कैचमेंट एरिया से भारी मात्रा में पानी पहुंच रहा है,गंगरेल बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है,विभाग ने अतिरिक्त पानी निकालने का फैसला लिया और बांध के 10 गेट खोल दिए गए हैं,जिससे पानी का बहाव अब बहुत तेज हो गया है,
बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिसके कारण महानदी में जलस्तर बढ़ने की पूरी संभावना है,वही आसपास के नदी-नाले भी उफान पर आ गए हैं, जिसपर प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है जल संसाधन विभाग की टीम तैनात है, साथ ही तटीय इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है,
लगातार बारिश के कारण शैक्षणिक गतिविधियां रुक गई हैं,जिन स्कूलों में परीक्षा होनी थी उन्हें टाल दिया गया है,परीक्षाओं के लिए अलग से नया आदेश जारी होगा,अभिभावकों को आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की सलाह है, प्रशासन जल्द ही नई तारीखों का ऐलान करेगा…




