रायपुर/ राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र में विधानसभा और मंत्रालय के बीच एक सिटी बस में आग लगने की खबर सामने आई है, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बस पूरी तरह इसकी चपेट में आ गई, और पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई,
मिली जानकारी के अनुसार सिटी बस विधानसभा और मंत्रालय के बीच मौजूद थी तभी अचानक उसमें आग लग गई,बस से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया,और बस में सवार लोग बस से कूद कर अपनी जन बचाई, कुछ ही समय में आग ने बस के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया,

घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी गई, बस में आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, आग तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा,,,




