बालोद /बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पथराटोला गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत की खबर आ रही है, दरअसल खेत में काम कर रही तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं और हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, घायलों को उपचार के लिए दल्लीराजहरा स्थित ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है,

मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय पथराटोला गांव की महिलाएं खेत में काम कर रही थीं,इसी दौरान मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी,बिजली की चपेट में खेत में मौजूद तीन महिलाएं आ गईं,अचानक हुई घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,
आसपास मौजूद ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने के बाद वे खेत पर पहुंचे और महिलाओं की मदद की, हादसे में अनुसुइया बाई पति ज्योति राम मसिया की मौके पर ही मौत हो गई, वही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से क्लेन्द्री बाई पति जगन्नाथ पिस्दा उम्र 42 वर्ष और रामेश्वरी सहारे पति दिलबर सहारे उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गईं,
दोनों को तत्काल उपचार के लिए दल्लीराजहरा स्थित ज्योति हॉस्पिटल पहुंचाया गया,अस्पताल में दोनों घायल महिलाओं का इलाज जारी है,हादसे की जानकारी गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे,एक महिला की अचानक मौत से उसके परिवार और गांव में शोक का माहौल है,
घटना की सूचना दल्लीराजहरा थाना को दी गई,जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर मृत महिला के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है,साथ ही हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है,
प्रारंभिक जानकारी में घटना आकाशीय बिजली गिरने के कारण होना सामने आया है,पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, बारिश के मौसम में खेतों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों के लिए आकाशीय बिजली बड़ा खतरा बन सकता है, गरज-चमक के दौरान खुले खेत, पेड़ के नीचे और ऊंचे स्थानों पर न रहने की सलाह दी जाती है, ऐसे मौसम में सुरक्षित स्थान पर पहुंचना और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करना जरूरी है,




