Skip to content

एक तरफा प्यार में पागल युवक ने छात्रा पर किया एसिड अटेक,गंभीर रूप से घायल युवती का राजधानी में इलाज जारी….

बालोद/ बालोद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक हुआ, दरअसल लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौटते वक्त एक युवक ने उसपर एसिड डाल दिया,अचानक हुए इस हमले में शरीर का दाहिना हिस्सा और आंख-चेहरा बुरी तरह झुलस गया,पूरा मामला जिले के बालोद थाना इलाके के आमापारा का है,

मिली जानकारी के अनुसार कल दोपहर करीब 12:30 बजे पीडिता लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी. इसी दौरान आत्मानंद स्कूल के सामने एक युवक आया और छात्रा पर एसिड फेंक दिया,जिससे छात्रा झुसल गई,छात्रा चीखने चिल्लाने लगी जिसे देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया,

एसिड अटैक में शरीर का दाहिना हिस्सा और आंख-चेहरा बुरी तरह झुलस गया,उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया है,दूसरी तरफ इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है,पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है,दोनों से पूछताछ की गयी जिसमे एक तरफ प्यार की बात सामने आयी है,

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीखुर्द का रहने वाला है,वह बालोद शहर के आमापारा में किराए के मकान में रहता है और उसके पुलिसकर्मी पिता मानपुर-मोहला जिले में पदस्थ हैं,वह पीड़िता के साथ ही कोचिंग में पढ़ चुका है,उसने छात्रा को प्रपोज किया था,

लेकिन छात्रा ने उसका लव ऑफर ठुकरा दिया था,जिससे नाराज होकर उसने बदले की साजिश रची,उसने भैरमगढ़ के रहने वाले अपने बचपन के दोस्त से एसिड अटैक करवाया था,फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है,