रायपुर /बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन के डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावनाएं जताई गई हैं. इस मौसम सिस्टम के प्रभाव से आज और कल दक्षिणी हिस्सों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. रायपुर शहर में भी बारिश के आसार हैं.

मौषम विभाग ने कई जिलों में सुबह 10 बजे तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव में तेज हवा, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और बेमेतरा में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.




