Skip to content

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत,तो तीन लोग गंभीर रूप हुए घायल….

जांजगीर-चाम्पा / जांजगीर चांपा जिले में बीते शनिवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई,वही तीन लोग घायल हुए हैं,घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया,ये पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा का है,

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हुई, इस बीच बाड़ी में काम कर लोग बारिश से बचने लोग पास के एक झोपड़ी में शरण ली, पर तेज गरज के साथ ही झोपड़ी पर ही बिजली गिर गई जिस से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है,

मामले की जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बलौदा तहसीलदार को गांव भेजा और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत तीन को मृत घोषित कर दिया वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है,

कलेक्टर ने वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं,इसके साथ ही मृतकों को मुआवजा प्रदान करने के निर्देश देने के अलावा तत्कालिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए है,

इनकी हुई मौत

(1) नरेश खैरवार पिता रामू खैरवार उम्र 24 वर्ष पता महुदा थाना बलौदा

(2) रामभरोश पटेल पिता कंश राम पटेल उम्र 32 वर्ष

(3) तुलसी राम पटेल पिता बेदराम पटेल उम्र 51 वर्ष

ये तीन घायल

(1) अंजू पटेल पति रामभरोश पटेल उम्र 26 वर्ष

(2) दुलारा बाई पटेल पति तुलसी पटेल उम्र 46 वर्ष

(3) बैशाखू पिता रामू खैरवार उम्र 32 वर्ष