हाथरस/उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने रिश्ते पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं,यहाँ एक 70 साल के बुजुर्ग दादा ने अपने ही 16 साल की पोती के साथ करीब तीन महीने तक उसका दैहिक शोषण किया, मामला तब सामने आया जब पेट में दर्द की शिकायत के बाद किशोरी को डॉक्टर के पास ले जाया गया और जांच हुई तो पता चला कि वो करीब ढाई महीने की गर्भवती है,इसके बाद किशोरी ने पुलिस को पूरी बात बताई. पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल ये पूरा मामला हाथरस के सिकंदराराऊ इलाके का है,पीडिता की किशोरी की मां की मौत हो चुकी है,वह अपने पिता और दादा के साथ रहती थी,किशोरी ने पुलिस को बताया कि करीब तीन-चार महीने पहले वह अपने रिश्तेदार के घर से वापस सिकंदराराऊ आई,इसके बाद 20 जून को उसके दादा ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद जब उसके पिता काम के लिए घर से बाहर चले जाते थे और वह घर में अकेली होती दादा उसके साथ संबंध बनाने लगा था,बीते शनिवार को किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए और वहां जांच के बाद जो सामने आया उसने सबको हैरान कर दिया किशोरी प्रेग्नेंट थी,
पुलिस के अनुसार उसे जिला अस्पताल भेजा गया,मेडिकल जांच में करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई,इसके बाद पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया,उसके बयान के आधार पर उसके 70 साल के दादा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, मामले में सर्किल ऑफिसर अमित पाठक ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है और उसमें प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई है,फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और किशोरी के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.




