Skip to content

बारिश का अलर्ट-यूपी बिहार समेत 19 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी…

नई दिल्ली / भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है,मौसम विभाग के अनुसार मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, इसके चलते उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है,

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने के आसार राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज बादल छाए रह सकते हैं,

मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है,बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन दिन में उमस का असर बना रह सकता है, यूपी-बिहार में भारी बारिश की चेतावनी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है,

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दोनों राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा और कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है,तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है,   पहाड़ी राज्यों में अलर्ट हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा बना हुआ है,

प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं,इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी भारी बारिश की संभावना है, कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं,

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें…