कोरबा /कोरबा जिले में महिला के अंधे क़त्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है,दरअसल कटघोरा थाना क्षेत्र में मिले महिला के जले हुए शव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने महिला के साथ शराब का सेवन किया था,इसके बाद जबरन संबंध बनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान महिला की हत्या कर दी गई,वारदात के बाद पहचान और सबूत मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया,
आपको बता दें कि कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा के पास 8 अगस्त को एक महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी,मामला गंभीर होने पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका की पहचान के साथ घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए
इसके बाद थाना कटघोरा और साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास जांच शुरू की और विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल की,पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में पूछताछ के साथ थाना क्षेत्र में दर्ज गुम इंसान के मामलों की भी जानकारी जुटाई,
मृतका के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे थे,इसी दौरान पुलिस को पता चला कि ग्राम अमलडिहा निवासी एक महिला बीती रात से लापता है,इसके बाद पुलिस ने महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों और घटना से जुड़े संदिग्धों की जानकारी जुटानी शुरू की,
पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन दोनों आरोपी महिला को घटनास्थल की ओर ले गए थे,वहां तीनों ने शराब का सेवन किया,इसके बाद महिला और अजय कुमार धनवार के बीच पहले से संबंध होने की बात सामने आई,
बाद में किरण कुमार पटेल ने महिला की इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, जिसको लेकर विवाद हो गया,पुलिस का दावा है कि विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी।




