कोरबा /कोरबा जिले में श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 33 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसका शव सेप्टिक टैंक में छिपाने का मामला सामने आया है, घटना के करीब एक महीने बाद तेज दुर्गंध और संदेह के आधार पर पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक टेंक से बरामद किया है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका संतोषी अपने लिव-इन पार्टनर मनोज उरांव के साथ बरपाली में रह रही थी, आरोपी मनोज अत्यधिक नशे का आदी था, बताया जा रहा है कि बीते 27 अगस्त को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मनोज ने संतोषी की इतनी बेरहमी से पिटाई की जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई,

वारदात के बाद घबराए आरोपी ने मामले को दबाने के लिए शव को घर की बाड़ी में स्थित सेप्टिक टैंक में फेंक दिया और ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया और वारदात के बाद आरोपी लगातार मृतका के परिजनों और भाइयों को गुमराह करता रहा, रक्षाबंधन के त्योहार पर जब संतोषी अपने मायके भाइयों को राखी बांधने नहीं पहुंची तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई,
भाइयों ने जब बहन की तलाश शुरू की और मनोज के घर पहुंचे, तो बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक का ढक्कन अधखुला मिला और वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी, संदेह गहराने पर परिजनों ने तत्काल श्यांग थाना पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक को खुलवाकर संतोषी की लगभग एक महीने पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और मेडिकल टीम ने बारीकी से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया,
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी मनोज उरांव 5 सितंबर से ही गांव छोड़कर फरार है,आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है, पुलिस की अलग-अलग टीमें फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं,इधर इकलौती बहन की ऐसी दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,फ़िलहाल पुलिस मामले की गहनता से जाचं कर रही है,




