जांजगीर-चाम्पा/छत्तीसगढ़ में शराबी शिक्षकों की अशोभनीय हरकतों की खबरे आये-दिन देखने व सुनने को मिल जाती है,और कठोर कार्यवाई न होने के कारण उन्हें इनपर इसका कोई असर भी पड़ते दिखता है,जिसके चलते शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों की हरकत रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

दरअसल जांजगीर जिले में बलौदा ब्लॉक के स्कूल में शिक्षिका द्वारा तंत्र मंत्र करने की घटना के बाद अब पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला के हेड मास्टर की घिनौनी हरकत सामने आई है, जो क्लास में अपना पैंट निकालकर बच्चों के सामने अश्लील हरकत करने की कोशिश कर रहे थे, शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया,
मिली जानकारी के अनुसार हेड मास्टर भुवनेश्वर कौशिक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाए अपना पैंट निकालकर बैठे थे और चौथीं-पांचवी कक्षा की बालिकाओं को अपने पास बुला रहे थे, हेड मास्टर की इस बेजा हरकत से डरे छात्र-छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी,
घटना की जानकारी मिलते ही जब परिजन स्कूल पहुंचे, तो हेडमास्टर अपनी कुर्सी में अंडरवियर पहनकर बैठे थे, जिसके बाद इसकी सूचना डायल 112 के साथ पामगढ़ थाना में दी गई,सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके मे पहुंची और हेडमास्टर को थाना लेकर गई,
जिसके बाद बच्चों के साथ अभिभावक पामगढ़ थाना पहुंचे और दोषी हेड मास्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की,पामगढ पुलिस ने छात्राओं और परिजनों के बयान के बाद मामला दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया,
परिजन हेड मास्टर की इस हरकत को देखकर मामले में दोषी हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं,वही मामले की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।




