Skip to content

जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत,मशरूम की तलाश में जंगल गया था ग्रामीण…

कोरबा,कोरबा जिले के वन क्षेत्रों में हाथी मानव द्वन्द थमने का नाम नहीं ले रहा है, हाथी ने फिर एक ग्रामीण कि हत्या करने कि घटना सामने आई है, दरअसल कोरबा वन मंडल के करतला रेंज अंतर्गत पीडिया बीट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पीडिया निवासी जहाज़ सिंह राठिया जंगल में पुटु (जंगली मशरूम) बीनने गया था,इसी दौरान जंगल में उसका आमना-सामना हाथी से हो गया, बताया जा रहा है कि हाथी ने अचानक जहाज़ सिंह पर हमला कर पटक दिया।

हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है,