Skip to content

पति को मारकर बाथरूम में दफनाया 45 दिन बाद मिला कंकाल के रूप में मिला शव…

आगरा / आगरा में 45 दिन से लापता हुए सुरेंद्र शर्मा की गुमशुदगी का रहस्य अंततः उजागर हो गया है, पुलिस ने सुरेंद्र का कंकाल उसके ही घर की बाथरूम में टाइल्स के नीचे से बरामद किया, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

दरअसल पत्नी रूबी ने ही अपने पति की हत्या कर अपने ही घर के बाथरूम में दफना दिया,इस घटना को छुपाने के लिए उसने उस पर टाइल्स भी लगवा दी और फिर 45 दिन तक पति के लापता होने का नाटक करती रही।

कल दोपहर करीब 12 बजे पुलिस वेरिफिकेशन करने पहुंची तो रूबी घबरा गई,पुलिस ने जब पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया,घटना का खुलासा होने के बाद बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए,सनसनीखेज वारदात से पुरे कॉलोनी के लोग हैरत में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सिकंदरा के प्राक्षी टावर चौकी क्षेत्र का है,मूलरूप से भरतपुर के रंजीत नगर के रहने वाले 40 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा सिकंदरा में दहतोरा के रेणुका धाम कॉलोनी में रहते थे,घर में उनकी पत्नी रूबी, मां कमला और 2 बेटियां भी साथ रहती थीं।

सुरेंद्र बीते 18 मई से लापता थे, वारदात वाले दिन रूबी ने बड़ी ही सोची-समझी साजिश के तहत दोनों बेटियों को जेठ के घर भेज दिया था,इसके बाद उसने रात के खाने में सुरेंद्र के लिए विशेष रूप से खीर बनाई और उसमें भारी मात्रा में नींद की गोलियां मिला दीं, खीर खाने के बाद जब सुरेंद्र बेहोश हो गया तो रूबी ने उसकी हत्या कर दी।

अगली सुबह उसने सबूत छिपाने के उद्देश्य से पति के शव को घर के अंदर बने बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद रूबी सामान्य रूप से रहने लगी, वह घरवालों और आसपास के लोगों से भी लगातार पति के लापता होने की बात कहती रही, इस बारे में 26 मई को रूबी ने ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

कल जब पुलिस एक पुराने मामले में सत्यापन और पूछताछ के लिए जब घर पहुंची तो रूबी का व्यवहार संदिग्ध लगा,वहीं सुरेंद्र के भाई ने भी पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना दी थी, इसके बाद पुलिस ने घर की गहन जांच कराई,इस दौरान पुलिस को बाथरूम की फर्श पर संदेह हुआ।

इसके बाद बाथरूम की खुदाई कराई गई जहां से सुरेंद्र का कंकाल बरामद हुआ, शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव को बाथरूम में दफनाकर ऊपर से प्लास्टर और टाइल्स लगवा दी गई थीं, जिससे किसी को शक न हो।

पुलिस का मानना है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका हो सकती है,इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है,पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है साथ ही रूबी से पूछताछ कर हत्या के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है, पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है,साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।