कवर्धा/कवर्धा जिले में पंडरिया के लघान गांव के पास दो कारों में आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.मामला पंडरिया थाना इलाके के है.

जानकारी के अनुसार पंडरिया के लघान गांव के पास फ्रॉन्क्स (CG 09 JS 4619) और वैगनआर (MP 50 ZB 0139) के बीच टक्कर हुई है. हादसे में दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए. दोनों कार में सवार लोगों को गंभीर चोट आई है.
एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक कबीरधान के धरमपुरा निवासी बताई जा रहा है. राहगिरों की सूचना के बाद पंडरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.




