Skip to content

उधारी चुकाने के लिए छाप डाले लाखों के नकली नोट,तीन आरोपी गिरफ्तार 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त…

कवर्धा / उधारी चुकाने के लिए छाप डाले लाखों के नकली नोट तीन आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त, कवर्धा पुलिस ने नकली नोट छापने और खपाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।

गिरोह के तीन आरोपियों को 12 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किया है,इसके अलावा कलर प्रिंटर/फोटोकॉपी मशीन, मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रिक कार भी जप्त की गई है,


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला जिले के थाना बोडला अंतर्गत चौकी पोंडी क्षेत्र का है, दिनेश कुमार यादव निवासी ग्राम कमराखोल ने अप्रैल 2026 में घुरवा राम को 3 लाख 75 हजार रुपये उधार दिए थे,

रकम वापस मांगने पर घुरवा राम ने सतीश कुमार के माध्यम से पैसा भेजने की बात कही और दिनेश को ग्राम पोंडी स्थित शराब भट्टी के पास बुलाया, दिनेश कुमार अपने परिचित कैलाश चंद्रवंशी के साथ मौके पर पहुंचा,

वहां सतीश कुमार और उसके एक साथी ने काले रंग के बैग में रकम दी, रकम की जांच करने पर नोट संदिग्ध लगे, बैग खोलने पर उसमें 500-500 रुपये के कुल 4 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट मिले, इसके बाद 10 अगस्त को दिनेश कुमार यादव ने चौकी पोंडी में शिकायत दर्ज कराई,

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने जब सतीश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो नकली नोट तैयार करने वाले नेटवर्क का खुलासा हो गया,इस पूरे मामले में रामप्रसाद उर्फ रमऊ तथा घुरवा राम के नाम सामने आए,पुलिस टीम ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया,

गिरफ्तार आरोपियों में सतीश कुमार (33), निवासी मजगांव रोड थाना कवर्धा; रामप्रसाद उर्फ रमऊ (56), निवासी तालपुर थाना सिटी कोतवाली कवर्धा; और घुरवा राम, निवासी कान्हाभैरा थाना पिपरिया शामिल हैं।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने 13 जुलाई को एक कलर प्रिंटर खरीदा था,इसके बाद नए बस स्टैंड के पास एक किराए का मकान लिया गया,यहां रामप्रसाद उर्फ रमऊ और घुरवा राम मिलकर कलर प्रिंटर के जरिए नकली नोट तैयार करते थे और तैयार नकली नोटों की डिलीवरी और उन्हें खपाने का काम सतीश कुमार के साथ मिलकर किया जाता था,

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नकली नोटों को वास्तविक मुद्रा के रूप में चलाने की योजना बनाई थी, इसी योजना के तहत उधारी की रकम वापस करने के नाम पर 4.50 लाख रुपये के नकली नोट पीड़ित को दिए गए,

पुलिस ने मामले में चौकी पोंडी थाना बोडला में अपराध क्रमांक 101/26 के तहत धारा 179, 318(4) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया,और जांच के दौरान धारा 178, 180 और 181 बीएनएस भी जोड़ी गई हैं, पुलिस अब आरोपियों से नकली नोट बनाने की प्रक्रिया और अब तक कितनी मात्रा में नकली नोट तैयार कर कहां-कहां खपाए गए, इस संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है,

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में चौकी पोंडी पुलिस टीम और साइबर टीम द्वारा की गई।

 पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 8 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं,जबकि पीड़ित को दिए गए 4.50 लाख रुपये के नकली नोटों को मिलाकर कुल 12.50 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक सतीश कुमार से 2 लाख रुपये, रामप्रसाद उर्फ रमऊ से 4.50 लाख रुपये और घुरवा राम से 1.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक मोबाइल फोन, कलर प्रिंटर/फोटोकॉपी मशीन और एक इलेक्ट्रिक टाटा पंच कार भी जब्त की गई है,