Skip to content

पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले युवक और युवती के शव,पुलिस मौके पर कर रही मामले की जाचं–

कवर्धा/कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में युवक और युवती के शव एक ही फंदे पर पेड़ से लटके मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया,ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,पुलिस मामले की जांच कर रही है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव की है, मृतक युवक की पहचान छोटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान ज्योति चंद्रवंशी के रूप में की गई है,बताया जा रहा है कि छोटू पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं, जबकि ज्योति अविवाहित थी,

सुरुवाती जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है,बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे,हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है,गांव के लोगों ने खेत में बबूल के पेड़ पर दोनों को एक ही फंदे से लटका देखा,

इसके बाद इसकी सूचना तत्काल कुंडा थाना पुलिस को दी गई,जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची मौके पर मौजूद ग्रामीणों और अन्य लोगों से घटना के संबंध में प्रारंभिक जानकारी ली गई,पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया और घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,

पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है आसपास मौजूद लोगों और दोनों मृतकों के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है,घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया,परिजन घटनास्थल पर पहुंचे,अचानक हुई इस घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं,

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों आखिरी बार कब और किन परिस्थितियों में घर से निकले थे तथा खेत तक कैसे पहुंचे,पुलिस के सामने अब दोनों की मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट करने की चुनौती है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच की जाएगी,

फिलहाल मौत के कारण को लेकर पुलिस ने कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है,कुंडा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह के संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी,जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी,,,