Skip to content

खुदाई के दौरान नर कंकाल मिलने से मचा हडकंप,पुलिस मौके पर कर रही मामले की जाँच….

कवर्धा /कवर्धा जिले में खुदाई के दौरान नर कंकाल मिलने का मामला सामने आया है,यहाँ पंडरिया थाना क्षेत्र के किशनगढ़ में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को जमीन से नर कंकाल मिला, इसके पास एक सड़ा-गला थैला और चप्पल भी मिली है,घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी, फिलहाल कंकाल किसका है और कितने समय पुराना है,फ़िलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंडरिया थाना क्षेत्र के किशनगढ़ में (जी राम जी योजना) के तहत काम चल रहा था,जिसमे यहां बड़ी संख्या में मजदूर खुदाई का काम कर रहे थे, इसी दौरान जमीन की खुदाई करते समय अचानक नर कंकाल मिला,कंकाल मिलने की जानकारी सामने आते ही वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई,

खुदाई वाली जगह से सड़ा-गला थैला और चप्पल भी मिलने की बात सामने आई है, घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई,कंकाल मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया,पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है,

इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है,कंकाल की पहचान अब तक नहीं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बरामद नर कंकाल किस व्यक्ति का है और वह कितने समय से जमीन में दबा हुआ था,कंकाल के पास मिले सड़े-गले थैले और चप्पल के बारे में भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है,पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है,,