बेंगलुरु /कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के के.आर. पुरम इलाके में हाल ही में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा हुआ है,यहाँ एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता और छोटी बहन की हत्या कर दी,
मृतकों की पहचान सोमसुंदर (पिता ), उनकी पत्नी मुथुलक्ष्मी (माता ) और छोटी बेटी सुप्रिया (छोटी बहन ) के रूप में की गई थी।
जानकारी के मुताबिक, श्वेता (आरोपी) के माता-पिता उसके लिव-इन रिलेशनशिप के खिलाफ थे, इसलिए उनकी हत्या कर दी, अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेटी श्वेता को गिरफ्तार कर लिया है,

आरोपी बेटी ने पुलिस को बताया है कि मां बाप और बहन के होने के बावजूद वो अनाथ की तरह महसूस करती थी,मां के इस बर्ताव से तंग आकर ही उसने अपनी मां की बर्बर हत्या कर दी,
पुलिस को श्वेता के घर से एक डायरी भी मिली है, इस डायरी में भी श्वेता ने यही बातें लिखीं है कि वो आजाद रहना चाहती है, वो काफी तनावग्रस्त है और खुद को अनाथ की तरह महसूस करने लगी है,
पुलिस आरोपी बेटी श्वेता को पुडुचेरी से बेंगलुरु लेकर आ रही है,हालांकि, पुलिस को उसके बॉयफ्रेंड केनिथ के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है,
मर्डर के बाद दोनों एक साथ ही घर से निकले थे लेकिन उसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और अकेले ही सफर किया, श्वेता के जरिये अब पुलिस केनिथ तक भी पहुंचने की कोशिश में है,
जांच के दौरान पुलिस को ये भी पता चला है कि केनिथ के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के साथ साथ माता पिता से छिपाकर श्वेता ने अलग-अलग जगहों से लोन भी ले रखा था लोन की राशि करीब 30 लाख तक पहुंच गई,
जब वो EMI नहीं दे पाई तो पेरेंट्स को बैंक नोटिस आने लगा जिसके चलते श्वेता और उसके परिवार के बीच रिश्ता और भी खराब हो गया,




