Skip to content

प्रेमिका से नहीं हुई मुलाकात तो तोड़ डाले दो दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे और चुरा लिया सामान, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार–

सक्ती / सक्ती जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां नाबालिग को अपनी प्रेमिका से मुलाकात नहीं होने पर इतना गुस्से में आ गया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दो दर्जन से ज्यादा कारों के शीशे तोड़ दिए और चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला, पुलिस ने मामले में दो  नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,

दरअसल 10-11 मई की रात आरोपी कांसीगढ़ के पास एक गांव में अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा था लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी,इसके बाद आरोपी तैश में आ गया और अपने साथियों के साथ मालखरौदा एवं जैजैपुर क्षेत्र के कई गांवों में सड़क किनारे खड़ी कारों को निशाना बनाया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 25 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 4000 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल की जाचं की गई, जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गुलशन बरेठ दिल्ली भागने की फिराक में है,इसके बाद पुलिस ने हर्ष सिदार उर्फ बिट्टू और दो नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ लिया,

मामले में सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने प्रेमिका से मुलाकात नहीं होने होने पर गुस्से में आकर घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

मामले में हर्ष सिदार उर्फ बिट्टू और गुलशन बरेठ को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि दोनों नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है, पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ 11 मामलों का खुलासा किया है,आरोपियों ने कारों के शीशे तोड़कर नगदी, इलेक्ट्रॉनिक वायर, जैक-पाना और स्टेपनी टायर चोरी कर लिए,

वही एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि रात में अपनी वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और वाहन के अंदर कीमती सामान छोड़कर न जाएं…..