Skip to content

कम कीमत में सोना का दिलवाने का झांसा देकर 90 लाख की ठगी,महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार…

सक्ती /सक्ती जिले में 90 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में सक्ती पुलिस ने महिला समेत  तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,आरोपीगण  प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी होने का फायदा उठाते हुए लोगों को सस्ता सोना दिलाने के नाम पर ठगी किया करते थे,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला रेखा राठौर अपने परिचित लोगों को बैंक में गिरवी रखा सोना कम कीमत में दिलवाने का झांसा देती थी और इसी झांसे में आकर सक्ती निवासी मूलचंद राठौर ने सस्ता सोना पाने के लालच में कई किस्तों में आरोपियों को लगभग 90 लाख का भुगतान कर दिया, पर सोना न मिलने व आरोपियों द्वारा लगातार टालमटोल से उसे ठगे जाने का अहसास हुआ, तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी,

इधर पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला रेखा राठौर के साथ उसके साथी अफरोज खान ओर सुभाष साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाई तेज की और रेखा सहित तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कार्यवाई जारी है,